Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CSK vs KKR IPL 2025: धोनी की कप्तानी में भी नहीं बदली चेन्नई की किस्मत, KKR के खिलाफ CSK की करारी हार...

Dev Verma
CSK vs KKR IPL 2025
X

CSK vs KKR IPL 2025

CSK vs KKR IPL 2025: चेन्नई। आईपीएल 2025 में पहली बार कप्तानी करने उतरे महेंद्र सिंह धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स को जीत नहीं दिला सके। केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चेन्नई की टीम पूरी तरह बेबस नजर आई। ना बल्लेबाजी में दम दिखा और ना ही गेंदबाजी में कोई खास प्रदर्शन हुआ, नतीजा यह निकला कि सीएसके को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। केकेआर ने इस मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज कर अपने नाम इस सीजन की तीसरी जीत लिखी।

CSK vs KKR IPL 2025: धोनी की कप्तानी में चेन्नई के प्रदर्शन से फैंस को उम्मीद थी कि टीम जीत की पटरी पर लौटेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और टीम को एक और हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में जिस तरह का खेल दिखा रही है, उसे देखते हुए प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना भी बेहद कम नजर आ रही है। हार के बावजूद सीएसके प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर बरकरार रहेगी।

CSK vs KKR IPL 2025: यह हार चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास की सबसे बुरी हार में से एक साबित हुई। केकेआर ने 59 गेंदें शेष रहते हुए जीत दर्ज की, जो आईपीएल में चेन्नई की अब तक की सबसे बड़ी हार के रूप में दर्ज हो गई। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे उनके गेंदबाजों ने पूरी तरह सही साबित किया। केकेआर के गेंदबाजों ने चेन्नई के बल्लेबाजों को एक भी खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया, जिससे सीएसके के विकेट ताश के पत्तों की तरह गिरते चले गए।

CSK vs KKR IPL 2025: चेन्नई का पहला विकेट 16 रन के स्कोर पर गिरा जब डेवोन कॉनवे 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रचिन रवींद्र (4), राहुल त्रिपाठी (16), विजय शंकर (29), एमएस धोनी (1), रवींद्र जडेजा (0), दीपक हुड्डा (0), रविचंद्रन अश्विन (1), नूर अहमद (1), अंशुल कंबोज (3) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सिर्फ शिवम दुबे (31 नाबाद) ही संघर्ष करते नजर आए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 103 रन बनाए।

CSK vs KKR IPL 2025: केकेआर की गेंदबाजी शानदार रही, जिसमें सुनील नरेन ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए। हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को दो-दो विकेट, जबकि मोईन अली और वैभव अरोड़ा को एक-एक सफलता मिली। 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत धमाकेदार रही। क्विंटन डी कॉक और सुनील नरेन ने तेजतर्रार बल्लेबाजी की। हालांकि, डी कॉक 23 रन और सुनील नरेन 44 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह ने नाबाद रहते हुए केवल 10.1 ओवर में केकेआर को 8 विकेट से जीत दिला दी। इस हार के साथ चेन्नई को अपने घरेलू मैदान पर एक और शर्मनाक शिकस्त झेलनी पड़ी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019