Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CSK Ayush Mhatre: बीच टूर्नामेंट में CSK को एक और बड़ा झटका, युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट के चलते IPL से बाहर

Asian News
CSK Ayush Mhatre
X

CSK Ayush Mhatre

CSK Ayush Mhatre: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के उभरते युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान में बताया कि 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी करते समय उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट आई, जिसके लिए उन्हें 6 से 12 हफ्तों के रिहैब की जरूरत होगी।

CSK Ayush Mhatre: यह चोट रन लेते समय लगी, जब दूसरे रन के लिए दौड़ते हुए वह दर्द से कराहते हुए मैदान पर बैठ गए। फिजियो की मदद के बावजूद उन्होंने कुछ देर बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन जल्द ही आउट हो गए। इससे पहले उन्होंने 12 गेंदों में 30 रन की तेज पारी खेलकर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी थी। इस सीजन म्हात्रे सीएसके के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में रहे हैं और उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ी चुनौती होगी। बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने भी चोट को गंभीर बताया है।

CSK Ayush Mhatre: गौरतलब है कि इससे पहले खलील अहमद और नाथन एलिस भी चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं, जबकि एमएस धोनी भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। लगातार झटकों के बीच सीएसके को अब अगले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत की सख्त जरूरत होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019