Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CRPF: नक्सलियों के खात्मे में CRPF की अहम भूमिका, 31 मार्च तक हो जाएगा नक्सलियों का खात्मा- अमित शाह

CRPF
X

CRPF

CRPF: नीमच: मध्यप्रदेश के नीमच में 86वें CRPF दिवस परेड 2025 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का संकल्प लिया है, जिसमें CRPF की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, CRPF महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

CRPF: शाह ने CRPF की कोबरा बटालियन की तारीफ करते हुए कहा कि इसके जवानों की बदौलत नक्सली अब केवल चार जिलों तक सिमट गए हैं, जो कभी “पशुपति से तिरुपति” तक दहशत फैलाते थे। उन्होंने विश्वास जताया कि CRPF की ताकत से अगले साल नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा। शाह ने कहा कि कोबरा जवानों के नाम से ही नक्सलियों की रूह कांपती है।


CRPF:
उन्होंने बताया कि पिछले दस साल में नक्सली हिंसा 70% घटी है। CRPF ने 2708 पदक हासिल किए और कोरोना काल में भी शानदार काम किया। शाह ने जवानों के वेतन-भत्तों में सुधार के लिए गठित आयोग और महिलाओं की भर्ती का भी जिक्र किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019