Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Crime News : पीजी के बेड बॉक्स में मिली महिला की लाश, प्रेमी से मिलने पहुंची थी; 3 आरोपी गिरफ्तार

Asian News
Crime News
X

Crime News

Crime News : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय महिला का शव पीजी के कमरे में बेड बॉक्स के अंदर छिपा हुआ मिला। घटना की सूचना पुलिस को 7 अप्रैल को पीसीआर कॉल के जरिए मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

Crime News : प्रेमी से मिलने आई थी महिला

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पत्थर मार्केट स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल पर अमरजीत नामक व्यक्ति पीजी चलाता है। इसी पीजी के एक कमरे में महिला का शव बरामद हुआ। शव पर गला दबाने और माथे पर चोट के निशान पाए गए। शुरूआती जांच में सामने आया कि मृतका का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। 7 अप्रैल को शाम करीब 4:30 बजे वह आरोपी से मिलने पीजी पहुंची थी। दोनों करीब एक घंटे तक कमरे में रहे। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। कुछ समय बाद पीजी चलाने वाले को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Crime News : तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुरेंद्र उर्फ बॉबी, जोगिंदर और दीपक के रूप में हुई है, जो सभी मंगोलपुरी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे प्रेम संबंध और आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और हत्या के सटीक कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019