Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Crime News: चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति…

Asian News
Crime News: चिकन न बनाने पर डांटा, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से काट डाला पति…
X

Crime News: कामारेड्डी। तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में खाने पर चिकन नहीं बनाने को लेकर हुई कहासुनी में गुस्साई प​त्नी से हंसिया से हमला कर दिया। हमला तब हुआ जब उसने अपनी पत्नी को चिकन न पकाने पर डांटा था। मृतक की पहचान गोसांगी कॉलोनी निवासी कोडंदम शिवाजी के रूप में हुई है।

Crime News: जानकारी के अनुसार मृतक शिवाजी का अपनी पत्नी लक्ष्मी से चिकन करी न बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। पास में ही रहने वाले उनके रिश्तेदार दादाया और शारदा घर आए और दोनों को शांत कराया। उनके जाने के कुछ ही देर बाद झगड़ा फिर शुरू हो गया।

Crime News: झगड़ा बढ़ने पर एक अन्य रिश्तेदार नंदिनी ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन पति-पत्नी का झगड़ा जारी रहा। कामारेड्डी इंस्पेक्टर बी. नरहरि ने बताया, झगड़े के दौरान लक्ष्मी ने घर में रखी एक हंसिया उठाया और शिवाजी की गर्दन पर हमला कर दिया। हमले के बाद शिवाजी गिर पड़ा और गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Crime News: पुलिस से मिली के अनुसार, शिवाजी ने लगभग 6 साल पहले लक्ष्मी से शादी की थी और उनकी 2 बेटियां हैं। यह दंपत्ति पिछले छह महीनों से अपने रिश्तेदार दादायाह के किराए के मकान में रह रहा था। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि शिवाजी और लक्ष्मी के बीच घरेलू मुद्दों पर अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019