Crime News : तिरुवनंतपुरम। सबरीमाला मंदिर सोना चोरी मामले में गिरफ्तार पुजारी कांतारू राजीव की तबीयत शनिवार सुबह बिगड़ने के बाद उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। राजीव को शुक्रवार देर रात कोल्लम की कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा था। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह जेल में नाश्ता करने के दौरान राजीव ने जेल स्टाफ को डॉक्टर से मिलने की इच्छा जताई।
Crime News : जेल डॉक्टर ने उनकी प्राथमिक जांच के बाद उन्हें जनरल हॉस्पिटल भेजा, जहां विस्तृत जांच के बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। राजीव को एसआईटी ने सोने की चोरी मामले में कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। जांचकर्ताओं ने बताया कि गिरफ्तारी जल्दबाजी में नहीं की गई थी और यह सबूतों और कानूनी सलाह के आधार पर हुई।
Crime News : कोर्ट में पेश रिमांड रिपोर्ट में सबरीमाला देवास्वोम मैनुअल के अनुसार श्तांत्रीश् के पद और जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया। मैनुअल के अनुसार, तांत्री का पद असिस्टेंट कमिश्नर के बराबर है और मंदिर की पूजा-पाठ, संपत्तियों की सुरक्षा व प्रबंधन में इसकी अहम भूमिका होती है।
Crime News : पुजारी की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को भाजपा नेताओं की एक टीम ने चेंगन्नूर स्थित उनके घर का दौरा किया। मंगलवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी, और तब तक संभावना है कि राजीव अस्पताल में ही रहेंगे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


