Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Crime News : पुलिसकर्मी ने ही लूटा थाने का माल, लाखों की नकदी पार, कांस्टेबल गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप

Crime News
X

Crime News

Crime News : बरनाला। जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बरनाला सिटी पुलिस स्टेशन-1 में तैनात कांस्टेबल हरप्रीत सिंह ने थाने के मालखाने से लाखों रुपए की नकदी चोरी कर दी। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

Crime News : जानकारी के अनुसार, हरप्रीत सिंह मालखाने की जिम्मेदारी संभाल रहा था, जहां विभिन्न मामलों में जब्त की गई नकदी और कीमती सामान सुरक्षित रखा जाता है। एस.एस.पी. सरफराज आलम ने बताया कि चोरी का पता विभागीय ऑडिट के दौरान हिसाब-किताब में गड़बड़ी देख कर चला। जांच में पता चला कि आरोपी कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं आया और फरार था। विशेष टीम ने तलाश के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

Crime News : मालखाने से चोरी की गई रकम लाखों रुपए में बताई जा रही है। एस.एस.पी. आलम ने कहा कि अब सभी जब्त सामान की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी कितनी रकम की हुई और किन-किन मामलों से यह जब्त राशि संबंधित थी।

Crime News : पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि क्या इस वारदात में किसी और पुलिसकर्मी की भी संलिप्तता थी। एस.एस.पी. आलम ने स्पष्ट किया कि कानून के रक्षक अगर अपराध करें, तो बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए मालखानों की सुरक्षा और निगरानी को और मजबूत किया जाएगा।

Crime News : इस घटना ने विभाग की साख और जनता के विश्वास पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिक भी इस घटना को लेकर हैरान और आक्रोशित हैं। एस.एस.पी. आलम ने कहा कि बरनाला पुलिस में ईमानदारी और जवाबदेही सर्वोपरि है, और आरोपी को कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाई जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019