Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Crime News: एयर हॉस्टेस से रेप कर भाग रहा था क्रू मेंबर, मुंबई एयरपोर्ट के पास गिरफ्तार

Crime News: एयर हॉस्टेस से रेप कर भाग रहा था क्रू मेंबर, मुंबई एयरपोर्ट के पास गिरफ्तार
X

Crime News

Crime News: मुंबई: मीरा-भायंदर पुलिस ने एक हैरान करने वाले मामले में 25 साल के एक एयरलाइन कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। उस पर 23 साल की एक एयर होस्टेस ने रेप का गंभीर आरोप लगाया है। दोनों एक ही एयरलाइन में क्रू मेंबर के तौर पर काम करते हैं। पीड़िता ने अपनी FIR में बताया कि 30 जून की सुबह आरोपी ने उसके साथ उसके फ्लैट पर रेप किया।

Crime News: पुलिस के मुताबिक, 29 जून को दोनों डिनर के लिए बाहर गए थे। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को अपने फ्लैट पर चलने को कहा। पीड़िता को उसकी नीयत पर शक नहीं हुआ और वह साथ चली गई। FIR में पीड़िता ने कहा कि फ्लैट पर कोई नहीं था। थोड़ी बातचीत के बाद आरोपी ने उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास से धर दबोचा। पुलिस अब ये जांच कर रही है कि वह काम के सिलसिले में एयरपोर्ट पर था या हॉन्गकॉन्ग भागने की फिराक में था।

Crime News: खास बात ये है कि पीड़िता ने घटना के 19 दिन बाद 18 जुलाई को FIR दर्ज कराई। पुलिस इस देरी की वजह भी खंगाल रही है। सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता को मानसिक सदमा और आरोपी की धमकियों की वजह से शिकायत करने में वक्त लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (रेप), 351(1) (धमकी) और 352 (शांति भंग करने की नीयत) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को मंगलवार तक पुलिस हिरासत में रखा गया है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गहन जांच में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019