Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Cow Dung Importance: गाय के गोबर का महत्व, वैज्ञानिक और धार्मिक दृष्टिकोण से जानें क्यों होता है विशेष उपयोग...

Dev Verma
Cow Dung Importance: गाय के गोबर का महत्व
X

Cow Dung Importance: गाय के गोबर का महत्व

Cow Dung Importance: नई दिल्ली : आज के मॉडर्न दौर में जहां लोग अपने घरों को आकर्षक और स्टाइलिश बनाने के लिए महंगे पेंट, एयर फ्रेशनर और एसी-कूलर का सहारा लेते हैं, वहीं पुराने जमाने की पारंपरिक चीजों का महत्व धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे पूर्वजों द्वारा अपनाई गई कुछ आदतें आज भी वैज्ञानिक और धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं? उन्हीं में से एक है गाय के गोबर का उपयोग।

Cow Dung Importance: पर्यावरण के अनुकूल होता है गाय का गोबर
गाय को हिंदू धर्म में माता का दर्जा दिया गया है और उसके गोबर को पूजा-पाठ में भी पवित्र माना जाता है। गाय के गोबर में जीवाणुनाशक और कीटप्रतिरोधक गुण पाए जाते हैं। जब इसे घर की ज़मीन या दीवारों पर लगाया जाता है, तो यह आसपास के कीड़े-मकोड़ों, मच्छरों और बैक्टीरिया को दूर रखता है। यह एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच की तरह कार्य करता है, जो घर के वातावरण को शुद्ध बनाता है।

Cow Dung Importance: संतुलित करता है घर की ऊर्जा
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गाय का गोबर घर की सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखता है। खासतौर पर त्योहारों या पूजा-पाठ के अवसर पर लोग आज भी आंगन को गोबर से लीपते हैं। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-शांति आती है। इससे न केवल मानसिक शांति मिलती है बल्कि घर का वातावरण भी आध्यात्मिक रूप से शुद्ध होता है।

Cow Dung Importance: वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी फायदेमंद
गाय का गोबर केवल धार्मिक ही नहीं, वैज्ञानिक रूप से भी उपयोगी है। यह एक बायो फ्रेंडली कंपाउंड है जिसमें प्राकृतिक औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसका इस्तेमाल खेती में खाद के रूप में किया जाता है, जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है और फसलों को बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा, इससे बायोगैस और जैविक खाद भी बनाई जाती है, जिससे ऊर्जा और पर्यावरण दोनों को फायदा होता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019