Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

COVID-19 in India: बीते 24 घंटे में कोरोना से 2 मौतें, 27 नए केस मिले, 363 एक्टिव मरीज

Asian News
COVID-19 in India:
X

COVID-19 in India:

COVID-19 in India: नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के नए मामले मुख्य रूप से केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक से सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई है। बेंगलुरु में 84 वर्षीय बुजुर्ग और ठाणे में 21 वर्षीय युवक की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई।

COVID-19 in India: नए मामलों का विवरण
पिछले 24 घंटे में देशभर में 27 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए। इनमें महाराष्ट्र के ठाणे में 8, राजस्थान और कर्नाटक में 5-5, उत्तराखंड और हरियाणा में 3-3, मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 और उत्तर प्रदेश के नोएडा में 1 मामला शामिल है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 363 हो गई है।

COVID-19 in India: केंद्र सरकार की समीक्षा बैठक
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR), स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (DHR), डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज (DGHS) और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) के अधिकारी शामिल हुए।

COVID-19 in India: स्वास्थ्य विभाग का बयान
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए कोविड मामले मुख्य रूप से केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक से सामने आ रहे हैं। हालांकि, अधिकांश मामले हल्के हैं और मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019