Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

राम गोपाल वर्मा को कोर्ट ने सुनाई तीन महीने की सजा, मुआवजा देने का आदेश....

Dev Verma
राम गोपाल वर्मा को कोर्ट ने सुनाई तीन महीने की सजा, मुआवजा देने का आदेश....
X

राम गोपाल वर्मा को कोर्ट ने सुनाई तीन महीने की सजा, मुआवजा देने का आदेश….

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और निर्देशक राम गोपाल वर्मा को 2018 के एक चेक बाउंस मामले में तीन महीने की सजा सुनाई गई है। यह मामला फिल्म निर्माता की फर्म से जुड़ा है, जिसने कई हिट फिल्में जैसे 'सत्या', 'रंगीला', 'कंपनी', और 'सरकार' बनाई थीं।

2018 में 'श्री' नामक कंपनी ने राम गोपाल वर्मा के खिलाफ एक केस दर्ज किया था, और 21 जनवरी को उन्हें अदालत में पेश होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद अदालत ने राम गोपाल वर्मा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया और उन्हें तीन महीने का जेल की सजा दी।

Ram Gopal Varma - फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा को तीन महीने की जेल, 7  साल पुराना चेक बाउंसिंग का मामला - Ram Gopal Varma Sentenced Three Months  In Jail Ahead Of

अदालत ने उन्हें मुआवजे के रूप में 3.72 लाख रुपये देने का आदेश भी दिया है। अगर वह यह मुआवजा तीन महीने में नहीं देते, तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है।

राम गोपाल वर्मा की हालिया फिल्म 'सिंडिकेट' की घोषणा के एक दिन पहले ही यह फैसला आया है। पिछले कुछ समय से फिल्म निर्माता आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और उन्होंने हाल के वर्षों में कोई फिल्म नहीं बनाई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019