Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Corona in India: देश में कोरोना के 1828 एक्टिव केस, 15 मौतें, महाराष्ट्र में सांस की बीमारियों का सर्वे शुरू

Corona in India
X

Corona in India

Corona in India: नई दिल्ली: भारत में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को देश में एक्टिव केसों की संख्या 1828 तक पहुंच गई। इस दौरान 15 लोगों की मौत हुई, जिनमें से 6 मौतें महाराष्ट्र में दर्ज की गईं। महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 और सांस से जुड़ी बीमारियों के लिए इन्फ्लूएंजा सर्वे शुरू किया है।


Corona in India: गुजरात और केरल में नए मामले

पिछले 24 घंटों में गुजरात में कोविड के 6 नए मामले सामने आए, जिनमें एक 8 महीने की बच्ची शामिल है, जिसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। केरल में एक्टिव केसों की संख्या 727 हो गई है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि राज्य में ओमिक्रॉन JN वैरिएंट LF7 के मामले सामने आ रहे हैं।


Corona in India: महाराष्ट्र में 9 हजार से ज्यादा टेस्ट

महाराष्ट्र में गुरुवार को 79 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। मुंबई में जनवरी 2025 से अब तक 379 मामले सामने आए हैं, जिनमें जनवरी और फरवरी में 1-1, अप्रैल में 4 और मई में 373 मामले शामिल हैं। इस साल जनवरी से अब तक राज्य में 9,592 कोविड टेस्ट किए गए। वहीं, जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को दो नए मामले सामने आए, दोनों मरीज केरल के रहने वाले हैं और श्रीनगर के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।


Corona in India: 6 राज्यों में 15 मौतें, नए वैरिएंट की पहचान

देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच चार नए वैरिएंट सामने आए हैं। ICMR के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि दक्षिण और पश्चिम भारत में सीक्वेंसिंग से LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 वैरिएंट की पहचान हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इन्हें चिंताजनक नहीं माना, लेकिन निगरानी वाले वैरिएंट के रूप में वर्गीकृत किया है। ये वैरिएंट चीन सहित एशिया के अन्य देशों में भी कोविड मामलों में वृद्धि का कारण बन रहे हैं। NB.1.8.1 वैरिएंट में A435S, V445H और T478I जैसे स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन तेजी से फैलने की क्षमता रखते हैं और इन पर कोविड इम्यूनिटी का असर कम होता है। भारत में JN.1 वैरिएंट सबसे ज्यादा पाया जा रहा है, जो टेस्टिंग में आधे से अधिक सैंपल में मिल रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019