Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Constable Suspended : घरेलू हिंसा और दूसरी शादी के आरोप में आरक्षक निलंबित, महिला DSP को सौंपी जांच

CG suspend
X

CG suspend

Constable Suspended : जांजगीर-चांपा। घरेलू हिंसा और पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के गंभीर आरोपों पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने सख्त कार्रवाई की है। पत्नी की शिकायत के बाद रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ आरक्षक डंडेश्वर बंजारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Constable Suspended : जानकारी के अनुसार, आरक्षक की पत्नी ने उसके खिलाफ घरेलू हिंसा करने और वैवाहिक जीवन में रहते हुए दूसरी शादी करने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी जांजगीर-चांपा ने यह कार्रवाई की।

Constable Suspended : प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मामले की जांच महिला डीएसपी को सौंपी गई है। जांच पूरी होने तक आरक्षक निलंबन की स्थिति में रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के मामलों में विभागीय अनुशासन के तहत किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019