Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Constable Suspended : आरक्षक को जिलाबदर बदमाश के साथ बर्थडे मनाना पड़ा महंगा, डीआईजी ने किया निलंबित

Asian News
Constable Suspended
X

Constable Suspended : दुर्ग। जिले के भिलाई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कानून के रखवाले की ही संगत पर सवाल उठ गए हैं। थाना छावनी में पदस्थ आरक्षक नितिन सिंह राजपूत को जिलाबदर बदमाश शेख अब्बास खान के साथ जन्मदिन मनाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

Constable Suspended : जैसे ही इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल कार्रवाई की गई। वायरल वीडियो में आरक्षक नितिन सिंह राजपूत न सिर्फ जिलाबदर अपराधी के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं, बल्कि उनके साथ उनका भांजा भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि जिस शेख अब्बास खान के साथ पार्टी की जा रही थी, उसे हाल ही में ड्रग्स मामले में पुलिस ने जेल भेजा था।

Constable Suspended : मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग रेंज के डीआईजी विजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबित कर दिया और लिखित आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। फिलहाल विभागीय जांच की भी संभावना जताई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आरक्षक का अपराधी से क्या संबंध था और क्या इसमें कोई और लोग भी शामिल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019