Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Congress Working Committee Meeting : सोनिया गांधी चुनी गई कांग्रेस संसदीय दल की नेता....

Uma Verma
Congress Working Committee Meeting
X

Congress Working Committee Meeting

Congress Working Committee Meeting

Congress Working Committee Meeting : संसद के सेंट्रल हॉल में शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुन लिया गया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इस बैठक में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद राहुल गांधी, प्रमोद तिवारी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Rewa Crime News : मंत्री के ओएसडी से 2 करोड़ रुपए की डिमांड, महिला ने दी रेप केस में फंसाने की धमकी…पढ़े पूरी स्टोरी

Congress Working Committee Meeting : इससे पहले शनिवार को ही राजधानी दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के भविष्य की रणनीति तय करने के लिए लोकसभा चुनाव परिणामों पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।

CWC की मीटिंग दिल्ली के अशोका होटल में करीब 3 घंटे चली। राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने के लिए पार्टी सांसदों ने एक प्रस्ताव भी पारित किया। इस पर राहुल ने कहा, 'मुझे सोचने का वक्त दीजिए।' यह पद पिछले 10 साल से खाली है।

Mahoba UP News : संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत परिजनों ने ससुरालियों पर लगाए जहर खिलाकर हत्या करने के आरोप…

लोकसभा में पिछले 10 साल से नेता प्रतिपक्ष का पद खाली है। 2014 में कांग्रेस को 44 सीटें और 2019 में 52 सीटें मिली थीं। भाजपा के बाद सबसे ज्यादा सीटें कांग्रेस को मिली थीं। फिर भी कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी नहीं मिली थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019