Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Congress President Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Asian News
Mallikarjun Kharge CG Visit : कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 1 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा..देखें वीडियो
X

Mallikarjun Kharge CG Visit : कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 1 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा..देखें वीडियो

Congress President Mallikarjun Kharge: नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। 83 वर्षीय खरगे को मंगलवार को बुखार और पैरों में दर्द की शिकायत के बाद बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।

Congress President Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खरगे भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। अक्टूबर 2022 में वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। उनकी सक्रियता और नेतृत्व पार्टी के लिए अहम माना जाता है। खरगे का 7 अक्टूबर को नगालैंड के कोहिमा में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम था, जिसमें करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण इस दौरे पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि डॉक्टरों की सलाह के आधार पर उनके कार्यक्रम में बदलाव संभव है। फिलहाल, खरगे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019