Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Congress Nyay Yatra : कानून व्यवस्था की लड़ाई यात्रा तक पहुंची...

Uma Verma
Congress Nyay Yatra : कानून व्यवस्था की लड़ाई यात्रा तक पहुंची...
X

Congress Nyay Yatra : कानून व्यवस्था की लड़ाई यात्रा तक पहुंची…

Congress Nyay Yatra : रायपुर : कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरुआत आज से हो गई है... इस् यात्रा मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत दिग्गज नेता करीब 125 किमी की यात्रा 6 दिन में तय कर रायपुर पहुचेंगे और दो अक्टूबर गांधी

जयंती के मौके पर यात्रा का समापन होगा.... यात्रा के जरिए कांग्रेस कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश है.... चलिए आपको बताते हैं कि क्या है कांग्रेस के न्याय यात्रा के मायने....

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अब तक कानून व्यवस्था पर जमकर प्रदर्शन किया.... कांग्रेस के हर एक संगठन ने हर लेवल पर कानून व्यवस्था के मुद्दे को गरमाने का प्रयास किया....

बलौदा बाजार और कवर्धा की घटना पर कांग्रेस का दम दिखाई दिया.... विधानसभा घेराव से छत्तीसगढ़ बंद बुलाने तक कांग्रेस का संघर्ष सड़कों पर देखा गया....

Congress Nyay Yatra

अब पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने जा रही है.... यात्रा की शुरुआत गिरौधपुरी धाम में बाबा गुरु घासीदास की पूजा अर्चना कर हुई....

यात्रा के समापन तक कांग्रेस अलग-अलग दिन प्रदेश में घटित अलग-अलग घटनाओं को लेकर लोगों से चर्चा भी करेगी.... न्याय यात्रा में पहले दिन चरण दास महंत, टी एस सिंहदेव सहित कई विधायक, नेता बड़ी संख्या में शामिल

हुए.... इसके बाद अंतिम में रायपुर के गांधी मैदान में एक बड़ी आम सभा को संबोधित करेंगे.... सबसे पहले, कांग्रेस का रूट चार्ट आप देख लीजिए..

Raipur Big Breaking : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भर्ती में लाखों के लेनदेन का मामला

आज पहला दिन –27 सितंबर यात्रा की शुरुआत
गिरौधपुरी धाम – ग्राम अमोदी– ग्राम छाछी – कसडोल
कुल 20.7 किलोमीटर की यात्रा.

दूसरा दिन –28 सितंबर
कसडोल– लवन – कुम्हारी – सलोनी – रोहांसी
कुल 48.1 किलोमीटर की यात्रा.

तीसरा दिन –29 सितंबर
रोहांसी – ओड़ान– लटेरा –खरतोरा
कुल 77.3 किलोमीटर की यात्रा.

चौथा दिन –30 सितंबर
भैंसा –राइस मिल माठ– माठ – मुरा मोड़ – सरागांव
कुल 100.8 किलोमीटर की यात्रा.

पांचवा दिन – 1 अक्टूबर
सारा गांव – तर्रा मोड़ – सेमरिया – सद्दू
कुल 116.8 किलोमीटर की यात्रा.

छठवा दिन – 2 अक्टूबर यात्रा का समापन
सद्दू – गांधी मैदान
कुल 125 किलोमीटर की यात्रा.

अपने रूट चार्ट समझ लिया होगा, अब गिरौधपुरी से ही यात्रा शुरू करने का मकसद भी आपको बता देते हैं. दरअसल, बलोदा बाजार में 10 जून सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान आंदोलन उग्र हो गया था.... इसके बाद उपदर्वियो ने एसपी और कलेक्टर कार्यालय को भी जला दिया था....

जिस पर सरकार की जांच पर कांग्रेस नेताओं का नाम सामने आया जिन्हें गिरफ्तार किया गया है.... उसमें अभी वर्तमान में जेल में बंद कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव का भी नाम शामिल है.... जिसका विरोध पीछले दिनों बड़े स्तर में किया गया..

UP Hardoi News : नदी के तेज बहाव में डूबी 5 लड़कियां……..

वहीं, कांग्रेस के न्याय यात्रा को प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के साथ अन्याय किया है,जनता से माफी मांगनी चाहिए...SC वर्ग के छात्रों को नग्न प्रदर्शन करना पड़ा, पीएससी के घोटाले में पूरा सरकार इंवॉल्व था...लोग भूले नहीं है,गरीबों को आवास से वांछित रखा, क्योंकि उनके चेहरे नहीं चमक रहे थे...

शराब घोटाले में पिछली सरकार संलिप्त रही...भगवान के नाम पर महादेव ऐप बनाकर तत्कालीन सरकार के मुखिया उसमें इंवॉल्व थे...पूरे छत्तीसगढ़ को करप्शन का बाजार बना रखा था...

जो छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय किया है, उसके लिए पछतावा होना चाहिए,अन्याय का हिसाब इस यात्रा में उन्हें देना चाहिए,

बहरहाल कांग्रेस-बीजेपी के बीच जारी कानून व्यवस्था की लड़ाई में जमकर बयानबाजी चल रही है.... हालांकि अब कांग्रेस अपनी नई रणनीति के साथ पदयात्रा निकालने वाली है....

पदयात्रा से छत्तीसगढ़ में कितना असर होगा यह समय तय करेगा... लेकिन एक बात तो तय है कि कांग्रेस अब विपक्ष के नाते बहुत आक्रामक दिख रही है....


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019