Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Congress Foundation Day: कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर गरजे खड़गे: बोले- सत्ता भले कम हो, लेकिन कांग्रेस की रीढ़ आज भी सीधी

Congress Foundation Day
X

Congress Foundation Day

Congress Foundation Day: नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में सियासी माहौल गरमा गया। इंदिरा भवन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा, आरएसएस और मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने दो टूक कहा कि जो लोग यह मानते हैं कि कांग्रेस कमजोर हो चुकी है, वे भ्रम में हैं।

Congress Foundation Day: खड़गे ने कहा कि भले ही आज कांग्रेस के पास सत्ता सीमित हो, लेकिन पार्टी की विचारधारा, संघर्ष की ताकत और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता पहले से कहीं अधिक मजबूत है। कांग्रेस ने कभी सत्ता के लिए सौदेबाजी नहीं की और न ही संविधान, धर्मनिरपेक्षता व गरीबों के अधिकारों से समझौता किया।

Congress Foundation Day: अपने संबोधन में खड़गे ने कहा कि कांग्रेस देश को जोड़ने की राजनीति करती है, जबकि भाजपा समाज को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास सत्ता तो है, लेकिन सच्चाई नहीं। यही वजह है कि कभी आंकड़े छिपाए जाते हैं, कभी जनगणना टाली जाती है और कभी संविधान बदलने जैसी बातें सामने आती हैं। कांग्रेस ने हमेशा धर्म को आस्था तक सीमित रखा, लेकिन कुछ ताकतों ने इसे राजनीति का हथियार बनाकर नफरत फैलाने का काम किया।

Congress Foundation Day: खड़गे ने भाजपा-आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने उन संस्थानों को कमजोर किया है, जिन्हें कांग्रेस ने मजबूत किया था। आज देश की राष्ट्रीय संपदा के साथ-साथ जल, जंगल और जमीन भी खतरे में हैं। उन्होंने दावा किया कि संघ और भाजपा के कई नेताओं ने कभी संविधान, तिरंगा, अशोक चक्र और ‘वंदे मातरम्’ को दिल से स्वीकार नहीं किया और स्वतंत्रता आंदोलन से उनका कोई सरोकार नहीं रहा।

Congress Foundation Day: कांग्रेस अध्यक्ष ने यूपीए सरकार के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व और डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए देश को कई ऐतिहासिक कानून मिले। इनमें सूचना का अधिकार (RTI), शिक्षा का अधिकार (RTE), मनरेगा, खाद्य सुरक्षा कानून, वन अधिकार कानून और भूमि अधिग्रहण कानून जैसे जनहितकारी कदम शामिल हैं, जिन्होंने आम जनता को सशक्त बनाया।

Congress Foundation Day: समारोह में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग अन्याय और उत्पीड़न को बढ़ावा दे रहे हैं, लेकिन कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Congress Foundation Day: गौरतलब है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को मुंबई के दादर स्थित दास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में हुई थी। 72 प्रतिनिधियों की मौजूदगी में एओ ह्यूम इसके संस्थापक महासचिव बने और व्योमेश चंद्र बनर्जी पहले अध्यक्ष नियुक्त हुए। 140 वर्षों बाद भी कांग्रेस अपनी उसी ऐतिहासिक विरासत और मूल्यों की रक्षा की लड़ाई लड़ रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019