Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Congress CWC Meeting : कांग्रेस सीडब्ल्यूसी बैठक समाप्त...जानें क्या रहा खास

Uma Verma
Congress CWC Meeting
X

Congress CWC Meeting

Congress CWC Meeting

Congress CWC Meeting : दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार आज कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस चुनाव नतीजों की समीक्षा की गई, साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन हुआ।

Jagdalpur NEET Qualify : बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों के बच्चों ने किया नीट क्वालीफाई…पढ़े पूरी स्टोरी

Congress CWC Meeting : बैठक करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए।

बैठक में खरगे ने इस बात पर जोर दिया कि सत्ता में हो या नहीं, हमें निरंतर काम करते रहना है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगा।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जहां-जहां से भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी, वहां पर कांग्रेस पार्टी के वोट प्रतिशत और सीटों में बढ़ोतरी हुई। मणिपुर जहां से न्याय यात्रा शुरू हुई, वहां हम दोनों सीटें जीते।

Congress CWC Meeting

Film City Founder Ramoji Rao : महान् व्यक्ति रामोजी राव की अनकही कहानी….जरुर पढ़े

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस कार्यसमिति देशभर में फैले कांग्रेस पार्टी के नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती है, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में अथक परिश्रम किया। मैं आपकी दृढ़ इच्छा शक्ति, संकल्प और परिश्रम के लिए बधाई देता हूं।'

खरगे ने सोनिया गांधी का भी आभार जताया। कहा, 'इस अवसर पर मैं सोनिया गांधी जी को भी धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने चुनाव की तैयारियों, गठबंधन की बैठकों में बढ़चढ़कर भाग लिया और अपने लंबे अनुभव के आधार पर हम सब का मार्गदर्शन किया।

मैं लोगों के चहेते राहुल गांधी को भी बधाई दूंगा, जिन्होंने संविधान, आर्थिक गैर बराबरी, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय और सौहार्द्र जैसे मसलों को जन-जन का मुद्दा बना दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'यह राहुल के नेतृत्व में दो साल पहले चार हजार किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा और फिर 6,600 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का फल है

, जिसकी मदद से हमें जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं, सरोकारों, और आकांक्षाओं को जानने में मदद मिला। इसी आधार पर कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी अभियान तैयार किया।'

इसके अलावा, खरगे ने प्रियंका को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम प्रियंका को अमेठी और रायबरेली के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी जोरदार प्रचार करने के लिए बधाई देते हैं।

खरगे ने कहा कि यही नहीं एससी, एसटी, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक, और ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी की सीटों में वृद्धि हुई। हमें आगे यह प्रयास करना है कि शहरी मतदाताओं के बीच हम अपना प्रभाव बनाए और इन इलाकों में भी पार्टी को मजबूत करें।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने इंडिया गठबंधन के साथी दलों की सराहना भी की। कहा कि खास तौर पर अपने साथी दलों की प्रशंसा करना चाहूंगा। विभिन्न राज्यों में सभी सहयोगी दलों ने अहम भूमिका निभाई, हर पक्ष ने यथासंभव योगदान दिया।

एक स्वर में साथ रहे। इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ हम संसद और संसद केबाहर एकजुट होकर और मिलकर काम करेंगे।

कुछ महीनों में महत्वपूर्ण राज्यों के चुनाव होने है, हमें हर कीमत पर विरोधी दलों को परास्त कर, अपनी सरकार बनानी है। लोग बदलाव चाहते है, हमें उनकी ताकत बनना होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019