Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Congo Boat Accident : कांगो के फिमी नदी में पलटी नाव, 25 लोगों की मौत....

Congo Boat Accident : कांगो के फिमी नदी में पलटी नाव, 25 लोगों की मौत....
X

Congo Boat Accident : कांगो के फिमी नदी में पलटी नाव, 25 लोगों की मौत….

कांगो : Congo Boat Accident : कांगो के मध्य क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब फिमी नदी में एक नाव पलट गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। इसके अलावा, दर्जनों लोग लापता हो गए हैं। यह घटना कांगो की राजधानी किंशासा से उत्तर-पूर्व में स्थित इनोंगो शहर के पास हुई।

नाव में 100 से ज्यादा लोग थे सवार

स्थानीय निवासियों और अधिकारियों के अनुसार, नाव में 100 से ज्यादा लोग सवार थे, जो अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। नाव के पलटने के बाद, बचाव कार्य शुरू कर दिया गया, लेकिन लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

मौतों की संख्या में बढ़ोतरी का खतरा

अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है। वहीं, बचाव अभियान के दौरान नाव के मलबे से और शवों के मिलने की आशंका जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019