Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Collector’s Conference : मुख्यमंत्री साय ने दिए निर्देश, 31 दिसंबर तक सभी स्कूली छात्रों का Apar ID बनवाने को कहा

Collector’s Conference
X

Collector’s Conference : रायपुर। कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 में शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी स्कूली विद्यार्थियों के Apar ID 31 दिसंबर तक तैयार करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में ड्राप आउट कम करना और ग्रास इनरोलमेंट रेशियो को 100 प्रतिशत तक बढ़ाना राज्य की प्राथमिकता है।

Collector’s Conference : मुख्यमंत्री ने महिला बाल विकास और स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि बालवाड़ियों को सक्रिय रूप से संचालित किया जाए और बच्चों के लिए उपलब्ध शिक्षण सामग्रियों का उचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिले की सराहना करते हुए कहा कि वहां 10-12वीं पास स्थानीय युवाओं की मदद से 1-5 कक्षा तक बच्चों को स्थानीय बोली गोंडी में पढ़ाया जा रहा है, जिससे बच्चों की उपस्थिति बढ़ी और ड्राप आउट कम हुआ।

Collector’s Conference : इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य स्तर पर शिक्षा गुणवत्ता अभियान शुरू करने की बात कही। उन्होंने 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए जिला स्तर पर योजनाएँ बनाने पर जोर दिया। रायगढ़ जिले के नवाचार की तारीफ की गई, जहां विद्यार्थियों के लिए मंथली टेस्ट और कमजोर बच्चों के लिए एक्स्ट्रा क्लासेज चलाई गई।

Collector’s Conference : गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में भी हॉस्टल्स में एक्स्ट्रा क्लास और टेस्ट आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें और शाला विकास समितियों एवं अभिभावकों को सक्रिय करके शिक्षा के स्तर में सुधार लाया जाए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019