Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Coal Scam Case : सुप्रीम कोर्ट से रानू साहू, समीर विश्नोई समेत सभी आरोपियों को नियमित जमानत

Coal Scam Case
X

Coal Scam Case : नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू, समीर विश्नोई, पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी समेत सभी आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत मिल गई है।

Coal Scam Case : हालांकि, अदालत ने जमानत के साथ यह शर्त भी बरकरार रखी है कि आरोपी राज्य से बाहर ही रहेंगे। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जयमाला बागची की पीठ ने की। सभी आरोपी इससे पहले अंतरिम जमानत पर रिहा थे, जिसे अब नियमित जमानत में परिवर्तित कर दिया गया है।

Coal Scam Case : आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे, हर्षवर्धन परगनिया, शशांक मिश्रा, तुषार गिरी और मुक्त गुप्ता ने पक्ष रखा। वहीं राज्य शासन की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी और अतिरिक्त महाधिवक्ता रवि शर्मा ने अदालत में पैरवी की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019