Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CM Yogi Janata Darbar : सीएम योगी का जनता दरबार, लोगों से कहा- हर पीड़ित की समस्या का करेंगे समाधान

Uma Verma
CM Yogi Janata Darbar : सीएम योगी का जनता दरबार, लोगों से कहा- हर पीड़ित की समस्या का करेंगे समाधान
X

CM Yogi Janata Darbar : सीएम योगी का जनता दरबार, लोगों से कहा- हर पीड़ित की समस्या का करेंगे समाधान

CM Yogi Janata Darbar : गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक सीएम योगी खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 300 लोगों से मुलाकात की।और पढ़ें

गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की।

इत्मीनान से उनकी समस्याएं सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर

पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाएं और उनकी समस्याओं का समाधान कर उन्हें संतुष्ट करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक सीएम योगी खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं।

CM Yogi Janata Darbar

उन्होंने करीब 300 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा।

Bhopal News : कोलकाता की घटना से सबक, MP में अब CCTV की निगरानी में रहेगा सरकारी अस्‍पताल का हर कोना

सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

उन्होंने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं।

उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019