Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CM Yogi in Shahjahanpur : रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं, अयोध्या में राम मंदिर बेकार बनाया गया, रामलीला मैदान में जमकर बरसे योगी

Uma Verma
CM Yogi in Shahjahanpur
X

CM Yogi in Shahjahanpur

CM Yogi in Shahjahanpur

CM Yogi in Shahjahanpur : शाहजहांपुर : शाहजहांपुर में गरजे CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं, अयोध्या में राम मंदिर बेकार बनाया गया है।आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने, पैरवी करने वाले आज माफियाओं के मरने पर फातिहा पढ़ने के लिए जाते हैं।

Sam Pitroda resigned : इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से सैम पित्रोदा ने दिया इस्तीफा…

CM Yogi in Shahjahanpur : शाहजहांपुर के कांट स्थित रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव नया इतिहास बनाने को उतावला दिख रहा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से यह स्पष्ट है, कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली है। उनकी हार शाश्वत सत्य है।

CM Yogi in Shahjahanpur

योगी ने कहा कि हमारा इतिहास गवाह है, कि कितना भी शक्तिशाली क्यों न रहा, अगर रामद्रोही है तो उसका पतन सुनिश्चित हुआ है। रामभक्त तो हनुमान भी देवत्व की स्थिति में पहुंचकर लोकपूज्य हो गए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच आ गया है।

Summer Special Drink : शरीर को गर्मी में हाइड्रेटेड रखने के लिए करें इन शानदार ड्रिंक्स का सेवन…

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं, कि अयोध्या में राम मंदिर बेकार बना। आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने, पैरवी करने वाले और माफिया-अपराधियों को अपना खेवनहार बनाने वाले लोग जिन्होंने बेटी-व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस किया था। आज वह माफिया के मरने पर फातिहा पढ़ने के लिए जाते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019