Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CM Yogi Big Statement : कांग्रेस सत्ता का अधिकार खो चुकी है...देखें किसने कहां ऐसा.....

CM Yogi Big Statement : कांग्रेस सत्ता का अधिकार खो चुकी है...देखें किसने कहां ऐसा.....
X

CM Yogi Big Statement : कांग्रेस सत्ता का अधिकार खो चुकी है…देखें किसने कहां ऐसा…..

CM Yogi Big Statement : चित्तौड़गढ़ : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ से उम्मीदवार सीपी जोशी के समर्थन में निम्बाहेड़ा में रोड़ शो किया. यूपी सीएम का रोड शो निम्बाहेड़ा नगर के रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ जो विभिन्न मार्गों से होते हुए

CM Yogi Big Statement : शेखावत सर्कल पर पहुंचा. शेखवात सर्कल पर भैरों सिंह शेखावत की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया, जहां रोड़ शो के समापन पर जनसभा को संबोधित किया. सीएम योगी ने कहा कि सांप्रदायिकता और जातिवाद सोच के कारण देश पहले बहुत नुकसान सह चुका है. आज कहीं जोर से पटाखा फटता है

CM Yogi Big Statement : तो पाकिस्तान कहता है कि इसमें हमारा हाथ नहीं हैं. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में आतंकियों को बिरयानी खिलाई जाती थी. भगवान राम के लिए कहा जाता था कि भगवान राम पैदा नहीं हुए. जो आस्था का सम्मान नहीं कर सकते व राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ नहीं कर सकते हैं,

विरासत और विकास की यात्रा में सहभागी नहीं हो सकते. उन्हें सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है. यूपी सीएम ने आगे कहा, 'कांग्रेस देश की आस्था और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली पार्टी है.

यूपी सीएम योगी आज दोपहर 12.50 बजे उदयपुर से हेलीकॉप्टर से निम्बाहेड़ा पहुंचे, जहां यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा समेत कई नेताओं ने ने स्वागत किया. यहां योगी के पहुंचने पर भाजपा नेताओं द्वारा स्वागत किया गया. सीएम योगी ने रेलवे स्टेशन से रोड़ शो

की शुरुआत की. सीएम योगी ने खुली जीप में सवार होकर रोड़ शो किया. इस दौरान भाजपा उम्मीदवार सीपी जोशी, निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी मौजूद रहे. चित्तौड़गढ़ में सीएम योगी का भव्य स्वागत किया गया और लोगों ने जेसीबी से फूल बरसाए.


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019