Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

गोवर्धन पर्व पर सीएम यादव का बड़ा एलान

गोवर्धन पर्व पर सीएम यादव का बड़ा एलान
X

गोवर्धन पर्व पर सीएम यादव का बड़ा एलान

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज धूमधाम से गोवर्धन पूजा मनाई। उन्होंने गोशाला में गायों की सेवा कर उन्हें भोजन कराया। इस दौरान उन्होंने अल्पसंख्यकों के गाय पालने पर कहा कि गौ माता हिंदू-मुस्लिम में अंतर नहीं करती

सबको दूध देती है। उन्होंने कांजी हाउस को गायों का जेल बताते हुए बड़ा ऐलान किया कि प्रदेश के हर नगरीय निकाय में गौशालाएं खोली जाएगी। साथ ही गोकशी करने वालों को 7 साल की सजा होगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने गाय

पालने वाली अल्पसंख्यक महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि गौ माता हिन्दू-मुस्लिम में अंतर नहीं करती, सबको दूध देती है। वोट बैंक के लिए गाय पर राजनीति करने वालों को ये समझ में आना चाहिए। सभी को इसे पालना चाहिए।

इसका वंश सबके घर में है, क्या हिन्दू क्या मुसलमान। मेरे पचासों अल्पसंख्यक दोस्त हैं जिनके घर गाय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों की दीवाली तो गोवर्धन पूजा है। गांव की संस्कृति में प्रकृति पूजा शामिल है।

जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा ऑपरेशन : अनंतनाग में 2 आतंकी ढेर

महल में भी मोर मुकुट लगाने की संस्कृति रही है। श्रीकृष्ण ने हरियाली की तरफ ध्यान देने की सीख दी है। लालन-पालन की सीख गाय से मिलती है। 200 से अधिक देशों में दूध उत्पादन गाय से होता है। भारत की देशी गाय का दूध

सबसे उपयुक्त। मेरे परिवार में मालवी गाय है, जब चाहे तब हमारी गाय का दूध निकाल लेते थे। सीएम ने कहा कि गौवंश में मध्य प्रदेश तीसरे से पहले नंबर पर आएगा। ये सरकार का संकल्प है।

अभी प्रदश में 1 करोड़ 39 लाख गौवंश हैं। हम आगे पहले नंबर पर आएंगे। गौवंश के बिना खेती संभव नहीं है। सीएम ने गाय का महत्व बताते हुए कहा कि आयुर्वेद की दवा उसके घी के बिना नहीं बनती है।

जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा ऑपरेशन : अनंतनाग में 2 आतंकी ढेर

कोविड के बाद भारत के आयुर्वेद के प्रति दूसरे देशों का नजरिया बदला है। लक्ष्मी जी के हाथ में कमल का फूल है। 2027 से पहले हम दुनिया में तीसरे नंबर के देश होंगे। सीएम ने कांजी हॉउस को गायों के लिए जेल बताया है।

उन्होंने घोषणा की कि हर नगरीय निकाय में गौशाला खुलेगी। सभी की क्षमता 5 हजार से 10 हजार क्षमता होगी। हमारी गाय माता कांजी हाउस में नहीं रहेगी। एमपी में गौ एम्बुलेंस चल रही है।

इसके अलावा सीएम ने घोषणा की कि गौकशी मामले में 7 साल की सजा होगी, गौपालकों के लिए क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे, 20 रुपए प्रति गाय मिलने वाला अनुदान 40 रुपए प्रति गाय किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019