Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CM Yadav Statement : उद्योगों के सहयोग से मध्यप्रदेश सभी क्षेत्रों में बढ़ेगा आगे : सीएम यादव

CM Yadav Statement : उद्योगों के सहयोग से मध्यप्रदेश सभी क्षेत्रों में बढ़ेगा आगे : सीएम यादव
X

CM Yadav Statement : उद्योगों के सहयोग से मध्यप्रदेश सभी क्षेत्रों में बढ़ेगा आगे : सीएम यादव

CM Yadav Statement : भोपाल : बेंगलुरु में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा उद्योगों के सहयोग से मध्यप्रदेश सभी क्षेत्रों में बढ़ेगा आगे मध्यप्रदेश में उद्योग के अवसर संभावनाओं और नीतियों पर हुई विस्तृत चर्चा बेंगलुरू में बुधवार शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश निवेश प्रोत्साहन के लिये बेंगलुरु में "राउंड टेबल सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटी इन मध्यप्रदेश" में उद्योगपतियों से संवाद किया।

डा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उद्योगों के सहयोग से ही मध्यप्रदेश और भारत प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना का साकार करेगा

राउंड टेबल सेशन में चेयरमैन नैसकॉम और सीईओ कॉग्निजेंट श्री राजेश नांबियार ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए पर्याप्त अवसर मौजूद हैं। सुकून और शांति के टापू मध्यप्रदेश में उनकी कंपनी निश्चित ही उद्योग स्थापित करेंगी

इंफोसिस की ग्लोबल डिलीवरी हेड सुश्री बिंदिया राज ने कहा कि प्रदेश के लोकल टेलेंट को निखारने और रोजगार देने के लिए मध्यप्रदेश में एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। राकुटेन सिंफनी के एमडी श्री राहुल अत्री ने कहा कि इंदौर क्लीनेस्ट सिटी होने के साथ ही उत्पादन हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आश्वस्त किया कि वे सभी मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। कम्पनियाँ विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करेगी।

उद्योगपतियों ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में उद्योग लगाने में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिये सरकार की तत्परता को देखते हुए उद्योग लगाने के लिये मध्यप्रदेश में अनुकूल माहौल बना है


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019