Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CM Yadav Reached Ujjain : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे उज्जैन...

Asian News
CM Yadav Reached Ujjain : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे उज्जैन...
X

CM Yadav Reached Ujjain : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे उज्जैन…

उज्जैन, राजेश व्यास

CM Yadav Reached Ujjain : मीडिया को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में सभी धर्म और जातियों के बीच भाईचारा बड़ा है, वरना पहले आपस मे दंगे हुआ करते थे,

CM Yadav Reached Ujjain : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार शाम को उज्जैन पहुंचे। वह इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा उज्जैन आए । यहां उन्होंने प्रेस क्लब पर रामनवमी आयोजन में भाग लिया। भगवान राम के पूजन के बाद मीडिया को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज रामनवमी का पर्व है। अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक किया गया । आज का दिन उज्जैन के लिए भी ऐतिहासिक है ।उज्जैन के चक्रवर्ती सम्राट राजा विक्रमादित्य ने अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनवाया था,

उसी मंदिर को बाबर ने करीब 500 साल पहले तोड़ दिया था। अब हमारे आंखों के सामने ही फिर से भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया है। वर्तमान समय में जो शासन चल रहा है उसमें देश में किसी प्रकार का कोई दंगा नहीं होता ।

सब भाईचारे से रह रहे हैं। 1992 की बात हो या अन्य समय की उस दौरान दंगे हुआ करते थे। हमे अपने देवी देवताओं का पूजन स्मरण करने दिक्कते आती थी

विवाद हुआ करता था। परंतु अब ऐसा कुछ नहीं है सब भाईचारे के साथ रह रहे हैं। वही मुख्यमंत्री ने सभी को रामनवमी पर्व की बधाई भी दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019