Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CM Vishnu Deo Sai Yoga Day LIVE Ambikapur: अंबिकापुर में सीएम विष्णुदेव साय सहित हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, सीएम बोले- योग हजारों साल पुरानी विधा, पीएम के प्रयास से मिली वैश्विक पहचान

Asian News
CM Vishnu Deo Sai Yoga Day LIVE Ambikapur: अंबिकापुर में सीएम विष्णुदेव साय सहित हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, सीएम बोले- योग हजारों साल पुरानी विधा, पीएम के प्रयास से मिली वैश्विक पहचान
X

CM Vishnu Deo Sai Yoga Day LIVE Ambikapur: अंबिकापुर में सीएम विष्णुदेव साय सहित हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, सीएम बोले- योग हजारों साल पुरानी विधा, पीएम के प्रयास से मिली वैश्विक पहचान

CM Vishnu Deo Sai Yoga Day LIVE Ambikapur: अंबिकापुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों और सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भी एक साथ योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा,योग हजारों साल पुरानी विधा, पीएम के प्रयास से योग को वैश्विक पहचान मिली है।

CM Vishnu Deo Sai Yoga Day LIVE Ambikapur: उन्होंने कहा कि हमने योग को पाठ्यक्रम में इसलिए शामिल किया है ताकि बच्चे स्वस्थ एवं सजग रहें। जो अब तक किसी कारण से अब तक योग को नहीं अपना सकें हैं, उनसे आग्रह है कि वे अपने जीवन में आज से ही योग को अपना लें। योग स्वास्थ्य और आरोग्य प्रदान करने की गारंटी है। योग भारत की वैश्विक पहचान बन चुका है।

CM Vishnu Deo Sai Yoga Day LIVE Ambikapur: सीएम बोले- स्वस्थ समाज के निर्माण में योग जरूरी

सीएम साय ने कहा कि विश्व योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में प्रदेश के सभी जिलों और निचले स्तरों तक योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिसमें राज्यपाल, मंत्रियों, विधायकों ने हिस्सा लिया है।

CM Vishnu Deo Sai Yoga Day LIVE Ambikapur: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि एक स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन, स्वस्थ समाज और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए योग बहुत आवश्यक है। मैं सभी प्रदेशवासियों से आग्रह करता हूँ कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019