Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Foundation Day 2024 : जशपुर से दीपावली मनाकर आज रायपुर लौटेंगे सीएम साय, दीप प्रज्वलन महोत्सव में होंगे शामिल

CG Foundation Day 2024 : जशपुर से दीपावली मनाकर आज रायपुर लौटेंगे सीएम साय, दीप प्रज्वलन महोत्सव में होंगे शामिल
X

CG Foundation Day 2024 : जशपुर से दीपावली मनाकर आज रायपुर लौटेंगे सीएम साय, दीप प्रज्वलन महोत्सव में होंगे शामिल

CG Foundation Day 2024 : रायपुर : आज, 1 नवंबर 2024, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर से लौटकर राजधानी रायपुर आएंगे और शाम 4:20 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

इसके बाद, वे शाम 6:30 बजे नया रायपुर के एकात्म पथ पर जाएंगेजहाँ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 11,000 दीपों का प्रज्वलन महोत्सव मनाया जाएगा। इस साल, छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना दिवस पर दीप जलाने की एक विशेष योजना बनाई गई है।

नवा रायपुर में हजारों की संख्या में दीप जलाए जाएंगे, और राज्यभर में एक लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह आयोजन विशेष रूप से राज्योत्सव के दिन दीपोत्सव की तरह मनाया जाएगा, जिसमें सभी जिला मुख्यालयों में कलेक्टरों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैंइस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019