Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
सीएम साय आज राजिम कुंभ कल्प समापन समारोह में होंगे शामिल

सीएम साय आज राजिम कुंभ कल्प समापन समारोह में होंगे शामिल
सीएम साय आज राजिम कुंभ कल्प समापन समारोह में होंगे शामिल
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजिम कुंभ कल्प के समापन समारोह में शामिल होंगे। वे शाम 6 बजे रायपुर से रवाना होंगे और करीब 7 बजे राजिम पहुंचेंगे।
समारोह में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रात 9 बजे तक रहेगा, जहां वे श्रद्धालुओं और संत समाज को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
समापन के बाद रात 9:45 बजे वे रायपुर लौटेंगे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साधु-संत शामिल हो रहे हैं।
Next Story


