Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CM Rekha Gupta : सीएम रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन पर ब्रेक, PWD ने रद्द किया 60 लाख का टेंडर

CM Rekha Gupta
X

CM Rekha Gupta

CM Rekha Gupta : नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास के लिए प्रस्तावित 60 लाख रुपये की लागत वाला रेनोवेशन अब नहीं होगा। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इस पर जारी टेंडर को 7 जुलाई को प्रशासनिक कारणों के चलते आधिकारिक रूप से निरस्त कर दिया। यह फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है जब विपक्ष ने इसे जनता के पैसे की फिजूलखर्ची बताते हुए सरकार को घेरा था।

यह टेंडर 4 जुलाई को खोला जाना था, जिसमें बंगले की इलेक्ट्रिकल फिटिंग, सजावटी लाइट्स, एसी, टीवी और फर्निशिंग जैसे कार्य शामिल थे। प्रस्तावित रेनोवेशन में दो टन के 24 एसी, 115 डेकोरेटिव लाइट्स, 5 टीवी और प्रीमियम क्वालिटी के पंखे लगाए जाने थे। रेखा गुप्ता को फरवरी में मुख्यमंत्री बनने के बाद जून में टाइप-7 कैटेगरी का यह बंगला आवंटित किया गया था।

CM Rekha Gupta : विपक्ष ने बताया 'रंग महल', सरकार ने दी थी सफाई
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इस रेनोवेशन को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए इसे 'रंग महल' और 'माया महल' करार दिया। उनका कहना था कि जब आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है, उस समय सरकार का 60 लाख रुपये खर्च करना बेहद असंवेदनशील कदम है।
वहीं, भाजपा की ओर से सफाई दी गई थी कि प्रस्तावित कार्य पूरी तरह नियमों के तहत और जरूरत के मुताबिक थे, इसमें कोई विलासिता नहीं थी।

CM Rekha Gupta : PWD के टेंडर में ये थीं प्रमुख बातें
1 जुलाई को जारी टेंडर में उल्लेख था कि बंगले में 11 लाख रुपये के 24 एयर कंडीशनर, 23 एनर्जी एफिशिएंट सीलिंग फैन, 16 वॉल फैन, 6.03 लाख की 115 डेकोरेटिव लाइट्स (पीतल की लालटेन, झूमर, वॉल लाइट्स और तीन बड़े शेंडेलियर्स) और 5 बड़े टीवी खरीदे जाने थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019