Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CM Nitish Kumar: हैलीपैड पर सीएम के हैलीकॉप्टर पहुंचने से पहले बैल की क्रैश लैंडिंग, जान बचाने दौड़ते नजर आए पुलिसवाले, देखें वीडियो

Asian News
CM Nitish Kumar
X

CM Nitish Kumar

CM Nitish Kumar: पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बेगूसराय दौरे पर आने वाले है। इस बीच हेलीपैड पर एक बैल के घुस आने से अफरा-तफरी मच गई। हेलीपैड में घुसे बैल ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को ही दौड़ा दिया। बाद में अन्य सुरक्षाकर्मियों ने बैल को वहां से खदेड़कर बाहर भगा दिया।

CM Nitish Kumar: दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के आखिरी दिन आज बेगूसराय आ रहे हैं। जिसके बाद वे शेखपुरा रवाना होंगे। सीएम नीतीश कुमार दोनों जिलों में करीब 630 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

CM Nitish Kumar: बेगूसराय को नीतीश आज देंगे बड़ी सौगात
बेगूसराय में आज CM नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब 330 करोड़ रुपये की 402 विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 118.67 करोड़ रुपये की 190 परियोजनाओं का शिलान्यास और 211.97 करोड़ रुपये की 212 परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही बीआईएडीए कैंपस में कैंपा कोला फैक्ट्री की आधारशिला रखी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान वे निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और विभिन्न फैक्ट्रियों का निरीक्षण करेंगे तथा जीविका दीदियों और स्थानीय लोगों को संबोधित भी करेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019