Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली विधानसभा चुनाव में चला सीएम मोहन का जादू....वीडियो

दिल्ली विधानसभा चुनाव में चला सीएम मोहन का जादू....वीडियो
X

दिल्ली विधानसभा चुनाव में चला सीएम मोहन का जादू….वीडियो

भोपाल : दिल्ली विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रचार जनता के बीच खासा प्रभावी साबित हुआ है। सीएम यादव ने 12 विधानसभा सीटों पर भाजपा के लिए प्रचार की कमान संभाली थी, जिनमें से 11 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

जिन सीटों पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रचार किया, वहां भाजपा प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वियों से भारी मतों से आगे चल रहे हैं।मालवीय नगर, नजफगढ़, उत्तम नगर, विकासपुरी, नांगलोई, त्रिनगर, बादली, मुस्तफाबाद, रोहिणी, मादीपुर और हरिनगर जैसी सीटों पर भाजपा को जनता का जबरदस्त समर्थन मिला है।

सीएम यादव की जनसभाओं और रोड शो को दिल्ली में भारी समर्थन मिला, जिससे इन सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है। प्रचार के दौरान सीएम यादव ने जनता के बीच मोदी सरकार की योजनाओं और भाजपा के विकास मॉडल को प्रभावी तरीके से रखा, जिससे मतदाता भाजपा के पक्ष में एकजुट हुए।

दिल्ली में भाजपा की बढ़त में सीएम डॉ. मोहन यादव की अहम भूमिका रही है। उनकी रणनीति और प्रभावशाली प्रचार अभियान के चलते भाजपा को शानदार सफलता मिलती दिख रही है। चुनावी नतीजों के बाद सीएम यादव की

इस महत्वपूर्ण भूमिका पर राष्ट्रीय नेतृत्व भी विशेष ध्यान दे सकता है। अब सभी की नजरें आधिकारिक चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, लेकिन मौजूदा रुझान भाजपा के लिए बड़ी जीत की ओर इशारा कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019