Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Gyan Singh Mann Joins BJP: सीएम भगवंत मान के भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल, पंजाब में आम आदमी पार्टी को झटका

Asian News
Gyan Singh Mann Joins BJP: सीएम भगवंत मान के भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल, पंजाब में आम आदमी पार्टी को झटका
X

Gyan Singh Mann Joins BJP: सीएम भगवंत मान के भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल, पंजाब में आम आदमी पार्टी को झटका

Gyan Singh Mann Joins BJP: चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के बेहद करीबी और उनके मौसेरे भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। ये खबर ऐसे वक्त आई जब आम आदमी पार्टी सात राज्यसभा सांसद पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं।

Gyan Singh Mann Joins BJP: भाजपा में शामिल होने वालों में केवल ज्ञान सिंह मान ही नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी के कई अन्य प्रमुख चेहरे भी शामिल हैं। बलजिंदर सिंह वड़िंग और मनजिंदर सिंह जैसे प्रभावशाली नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा है। ज्ञान सिंह मान ने सदस्यता लेने के बाद कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और देश के विकास के प्रति भाजपा के विजन से प्रभावित होकर यह कदम उठा रहे हैं। बता दें कि, सुनील जाखड़ के नेतृत्व में पंजाब भाजपा लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने इस मौके पर कहा कि पंजाब की जनता अब बदलाव चाहती है और 'आप' की नीतियों से ऊब चुकी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019