Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CM Arvind Kejriwal : सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी

Asian News
CM Arvind Kejriwal : सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी
X

दिल्ली : ईडी कस्टडी में अरविंद केजरीवाल की तबियत बिगड़ी. उनका शुगर लेवल लगातार अप एंड डाउन हो रहा है. सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल 46 तक नीचे आ गया है. डॉक्टरों का कहना है कि शुगर लेवल का इतना नीचे जाना सेहत के लिए ठीक नहीं है.

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में ईडी ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था. कोर्ट ने केजरीवाल को ईडी को 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया है.

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि ईडी के कई छापों में एक पैसा भी नहीं मिला और उनके पति 28 मार्च को अदालत में कथित आबकारी नीति घोटाले में बड़ा खुलासा करेंगे

. सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति 28 मार्च को सच्चाई बताएंगे और सबूत भी पेश करेंगे. सुनीता केजरीवाल ने कहा, “मेरे पति ने हिरासत में रहते हुए जल मंत्री आतिशी को निर्देश जारी किए. केंद्र को इससे दिक्कत थी. क्या वे दिल्ली को बर्बाद करना चाहते हैं?


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019