Chittorgarh Rajasthan
Chittorgarh Rajasthan
चित्तौडग़ढ़, चतुर्वेदी की रिपोर्ट
Chittorgarh Rajasthan : चित्तौड़गढ़ : चित्तौड़गढ़ जिले के गंगवार थाना क्षेत्र में भीलवाड़ा जिले की बॉर्डर पर स्थित किंग्स वॉटर पार्क में एंट्री को लेकर गुरुवार को विवाद हो गया। इस दौरान समझाइश करने गए गंगरार के पूर्व प्रधान और वाटर पार्क के स्टाफ के बीच झगड़ा हुआ।
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना, अपात्र लोगो नहीं मिलेगी अब राशि…पढ़े पूरी खबर
Chittorgarh Rajasthan : इसमें पूर्व प्रधान का हाथ फैक्चर हो गया। वहीं वाटर पार्क के स्टाफ के भी चोट लगने की बात सामने आई लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और वाटर पार्क में तोड़-फोड़ कर दी।
गंगरार पुलिस उप अधीक्षक व थानाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल घायलों को उपचार के लिए गंगरार चिकित्सालय ले जाया गया है। दोनों ही पक्षों की ओर से पुलिस थाने में रिपोर्ट दी जा रही है।
Chittorgarh Rajasthan
जानकारी मिली है कि चित्तौड़गढ़ एवं भीलवाड़ा जिले की सीमा पर गंगरार थाना क्षेत्र में किंग्स वॉटर पार्क स्थित है। इसमें एंट्री को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद की जानकारी मिलने के बाद पूर्व प्रधान देवीलाल जाट, पूर्व सरपंच संजय वैष्णव वाटर पार्क पहुंचे थे।
यहां बातचीत के दौरान विवाद और बढ़ गया। मौके पर स्थित हाथापाई की हो गई। आपसी मारपीट में पूर्व प्रधान देवीलाल जाट के हाथ में गंभीर चोट लगी। वहीं एक दो अन्य के भी घायल होने की जानकारी मिली।
Social Media Viral Video : माँ नैना देवी मंदिर में फिल्मी गाने मे रील बनाते महिला का वीडियो वायरल…..
पूर्व प्रधान और घायलों को उपचार के लिए गंगरार चिकित्सालय ले जाया गया। इधर, विवाद की जानकारी पर वाटर पार्क में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी थी। यहां पहुंचे लोगों ने वाटर पार्क में तोड़फोड़ कर दी। यहां के स्टाफ से भी मारपीट होने की जानकारी सामने आई।
घटना की जानकारी मिलते ही गंगरार पुलिस उप अधीक्षक रविंद्र प्रताप तथा गंगरार सीआई मोतीराम सारण मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। यहां दोनों पक्षों से समझाइश की। दोनों ही पक्षों को पुलिस थाने में रिपोर्ट देने को कहा है।
गंगरार पुलिस उप अधीक्षक रविंद्र प्रताप ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों से समझाईश कर रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
इधर, लोग मौके पर जेसीबी लेकर आ गए और यहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। वही विवाद और तोड़फोड़ के कारण यहां वाटर पार्क में नहाने आए लोगों में भी भय व्याप्त हो गया और डर कर इधर-उधर भागते हुए नजर आए
