गोंडवाना महोत्सव मेलामें मंगलवार को 'वेट से बेस्ट' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न वेस्ट मटेरियल से पर्यावरण को बचाने के लिए मॉडल तैयार किए।
अशोक टांडी ने वैक्यूम क्लीनर, फायर अलार्म और पेपर एवं फार्म से फोटो स्टैंड तैयार किया, जबकि पूजा साहू ने साड़ी के गेट और वेस्ट रंगोली से शानदार पोर्ट्रेट बनाए। त्रिजल साहू ने वेस्ट मटेरियल से इमरजेंसी लाइट का मॉडल तैयार किया। एक महिला ने वॉटर रीसाइकलिंग और वाटर हार्वेस्टिंग का मॉडल प्रस्तुत किया, जो 'सेव वाटर' का संदेश दे रहा था।
इसके अलावा, ललित छतरी ने वेस्ट आइसक्रीम के डंडी से एक बेहतरीन हैंगिंग फ्लावर पॉट तैयार किया। इस प्रतियोगिता ने यह साबित कर दिया कि वेस्ट मटेरियल का सही उपयोग करके हम पर्यावरण की रक्षा करने के साथ-साथ रचनात्मकता को भी बढ़ावा दे सकते हैं