Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जगदलपुर दौरे पर, जनता से करेंगे सीधा संवाद

Raipur Breaking: CM साय ने श्रमिकों और शहरी विकास के लिए किये कई घोषणाएँ....
X

Raipur Breaking: CM साय ने श्रमिकों और शहरी विकास के लिए किये कई घोषणाएँ….

CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जगदलपुर जिले की यात्रा पर रहेंगे। वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे और बस्तर के विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। सीएम साय "मोर दुआर साय सरकार" कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे जनता के साथ सीधे बातचीत करेंगे। साथ ही, वे प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे महाभियान के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे और लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे।

CG News: दोपहर 2:50 बजे सीएम साय जगदलपुर के होटल अविनाश इंटरनेशनल पहुंचेंगे, जहां वे बस्तर के विकास पर आयोजित एक परिचर्चा में हिस्सा लेंगे। इस दौरान क्षेत्र की प्रगति और चुनौतियों पर विचार-विमर्श होगा। वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा करेंगे ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो सके। रात में वे जगदलपुर के सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। इस दौरे से बस्तर में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019