Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री भजनलाल पहुंचे झील का बाड़ा, बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण, नदी में डूबे 7 युवकों के घर पहुंच बंधाया ढांढस

मुख्यमंत्री भजनलाल
X

मुख्यमंत्री भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा झील का बाड़ा स्थित हैलीपेड पहुंचे जहां प्रभारी सचिव शुचि त्यागी, जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव व पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। मुख्यमंत्री ने करौली के पांचना बांध से गंभीर नदी में आए पानी, जलभराव से उपजे हालात व बचाव कार्य की विस्तार से जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने 11 अगस्त को बयाना उपखंड के पिदावली ग्राम में बाण गंगा नदी में बने गड्ढे में डूबे 7 युवकों के घर ग्राम श्रीनगर पहुंच कर मृतकों के परिवारजनों के हाल जाने व दुख प्रकट कर संवेदना जताई।

मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रत्येक मृतक के परिवार को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान बयाना विधायक ऋतु बनावत,वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष सिंह भी मौजूद रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019