Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chief Justice Of India: न्यायमूर्ति बीआर गवई आज लेंगे CJI की शपथ, जानें उनके बारे में

Asian News
Chief Justice Of India
X

Chief Justice Of India

Chief Justice Of India: नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने 13 मई 2025 को सेवानिवृत्ति के साथ अपना कार्यभार सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस भूषण रामकृष्ण (बीआर) गवई को सौंप दिया। जस्टिस गवई आज, 14 मई को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें राजभवन में शपथ दिलाएंगी।

Chief Justice Of India: जस्टिस गवई की नियुक्ति सीजेआई खन्ना द्वारा 16 अप्रैल 2025 को की गई अनुशंसा के आधार पर हुई। उनका कार्यकाल छह महीने का होगा, और वह 23 दिसंबर 2025 को 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर पदमुक्त होंगे। जस्टिस गवई का जन्म 24 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ। उनके पिता, स्वर्गीय आरएस गवई, बिहार और केरल के पूर्व राज्यपाल और प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता थे।

Chief Justice Of India: जस्टिस गवई ने 2003 में बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और 2005 में स्थायी जज बने। उन्होंने मुंबई, नागपुर, औरंगाबाद और पणजी की पीठों में 15 वर्षों तक सेवा दी। मई 2019 में वह सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त हुए। जस्टिस गवई आर्टिकल 370, इलेक्टोरल बॉन्ड और नोटबंदी जैसे महत्वपूर्ण मामलों में संवैधानिक पीठ का हिस्सा रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019