Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chhorii 2 Teaser : हॉरर-थ्रिलर फिल्म छोरी 2 का टीजर हुआ रिलीज, दोबारा वो खौफ...वो खतरा...

Chhorii 2 Teaser : हॉरर-थ्रिलर फिल्म छोरी 2 का टीजर हुआ रिलीज, दोबारा वो खौफ...वो खतरा...
X

Chhorii 2 Teaser : हॉरर-थ्रिलर फिल्म छोरी 2 का टीजर हुआ रिलीज, दोबारा वो खौफ…वो खतरा…

मुंबई: Chhorii 2 Teaser : भारत में दर्शकों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा प्लेटफॉर्म, प्राइम वीडियो ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित हॉरर-थ्रिलर फिल्म छोरी 2 के ग्लोबल प्रीमियर की तारीख का ऐलान कर दिया है। इससे पहले छोरी ने अपनी रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी और लोककथाओं पर आधारित कथानक के साथ दर्शकों के बीच जबरदस्त कामयाबी हासिल की थी। अब इसका सीक्वल एक माँ के रहस्यमयी ताकतों और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष की रोमांचक कहानी लेकर आ रहा है, जो सुपरनैचुरल हॉरर, डर और सस्पेंस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का वादा करता है।

Chhorii 2 Teaser : विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी छोरी 2 को टी-सीरीज, एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट, साइक और टैमारिस्क लेन प्रोडक्शन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में नुसरत भरुचा एक बार फिर साक्षी की मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि सोहा अली खान इस फ्रेंचाइजी में एक अहम किरदार के साथ शामिल हुई हैं। इनके अलावा गश्मीर महाजनी, सौरभ गोयल, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन और हार्दिका शर्मा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। छोरी 2 का एक्सक्लूसिव प्रीमियर 11 अप्रैल 2025 को प्राइम वीडियो पर भारत सहित दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा।

Chhorii 2 Teaser : प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग डायरेक्टर मनीष मेंघानी ने इस मौके पर कहा, “छोरी के साथ हमने एक ऐसी कहानी पेश की थी, जो न सिर्फ रोमांचक थी, बल्कि भावनाओं से भी भरपूर थी। इस फिल्म ने हॉरर जॉनर के शौकीनों के बीच अपनी खास पहचान बनाई, जिसमें डर को लोककथाओं के साथ इस तरह पिरोया गया कि यह एकदम नया और वास्तविक लगा। छोरी 2 के जरिए हम उस क्रिएटिव विजन को और आगे ले जा रहे हैं। यह सीक्वल पहले से ज्यादा डरावना, गहरा और ट्विस्ट्स से भरा होगा। प्राइम वीडियो में हमारा लक्ष्य कहानी कहने के दायरे को बढ़ाना है और हॉरर हमारे लिए इस दिशा में सबसे रोमांचक क्षेत्र रहा है। एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट, टी-सीरीज और साइक के साथ दोबारा काम करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह फिल्म नई मिसाल कायम करेगी और सिनेमाई अनुभव को अगले स्तर पर ले जाएगी।”

Chhorii 2 Teaser : वहीं, एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विक्रम मल्होत्रा ने कहा, “छोरी की सफलता ने साबित किया कि अगर हॉरर फिल्म की कहानी मजबूत हो और उसका माहौल प्रभावशाली हो, तो यह दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ती है। पहली फिल्म को मिले अपार प्यार और सराहना ने हमें छोरी 2 के साथ इस यूनिवर्स को और विस्तार देने की प्रेरणा दी। इस बार हॉरर का स्तर और ऊंचा होगा और जिंदगी की जंग पहले से कहीं ज्यादा व्यक्तिगत व खतरनाक होगी। विशाल फुरिया के निर्देशन में नुसरत फिर से साक्षी के किरदार में लौट रही हैं, जबकि सोहा अली खान अपने अब तक के सबसे अलग अवतार में नजर आएंगी। हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि फैन्स इस रोमांचक कहानी के अगले चैप्टर का लुत्फ उठाएं।”

छोरी 2 का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, जो दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ाने के लिए काफी है। यह फिल्म निश्चित रूप से हॉरर और थ्रिलर के शौकीनों के लिए एक खास अनुभव लेकर आएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019