Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chhindwara News : दुष्कर्म करने वाले आरोपी के घर चला प्रशासन का बुलडोजर

Chhindwara News
X

Chhindwara News

Chhindwara News : छिंदवाड़ा । जिले के चांद थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम लालगांव की एक शादीशुदा महिला के साथ मेघदोन में रहने वाले आरोपी नफीस उर्फ विक्की पिता सफीक मंसूरी ने दुष्कर्म कर उसकी फोटो और वीडियो बनाकर व्हाट्सएप स्टेटस में डाला गया था ।

जिसके बाद संबंधित महिला और उसके परिजनों ने चाँद थाने में इसकी शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत दुष्कर्म समेत अन्य धराओं में मामला दर्ज किया था । इसी को लेकर शनिवार 12 बजे

प्रशासन अपना दल बल के साथ आरोपी नफीस के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसके द्वारा किया अवैध अतिक्रमण धवस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई में चौरई का राजस्व अमला समेत तीन थानों की पुलिस बल मौजूद रहा। बता दे कि

आरोपी पर बीते 11 अगस्त को यह मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी के परिवार वालों को पहले नोटिस दिया गया कि वे अपने अवैध अतिक्रमण में बनाए गए मकान से हटा लिया जाए। लेकिन निर्धारित समय तक वह नहीं हटाए जाने पर प्रशासन की पूरी टीम ने यह अतिक्रमण तोड़ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019