Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ की बेटी दिव्या अग्रवाल ने म्यू थाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

छत्तीसगढ़ की बेटी दिव्या अग्रवाल ने म्यू थाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान
X

छत्तीसगढ़ की बेटी दिव्या अग्रवाल ने म्यू थाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

रायपुर : रायपुर की दिव्या अग्रवाल ने हांगकांग में आयोजित ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है।

यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप अंतरराष्ट्रीय म्यू थाई संस्था (IFMA) और एशियाई संस्था (FAMA) के द्वारा आयोजित की गई थी। दिव्या ने यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इंडिया (UMAI) के माध्यम से भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया।

दिव्या की इस उपलब्धि ने न केवल राज्य बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। उनकी यह सफलता उभरते भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है और छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक सुनहरा अध्याय जोड़ा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019