Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur cancelled trains: उरकुरा स्टेशन में होगा इंटरलॉकिंग कार्य, रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर सहित कई ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट

Raipur cancelled trains: उरकुरा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रायपुर-बिलासपुर मेमू और कोरबा पैसेंजर सहित कई ट्रेनें 13 और 14 सितंबर को रद्द रहेंगी। यहां देखें पूरी लिस्ट।

Raipur cancelled trains: उरकुरा स्टेशन में होगा इंटरलॉकिंग कार्य, रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर सहित कई ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट
X

रायपुर। रायपुर रेल मंडल के उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और उरकुरा (ईस्ट)-रायपुर स्टोर डिपो दोहरीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके चलते रेलवे ने 12 और 13 सितंबर को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य निर्धारित किए हैं।

इस तकनीकी कार्य के कारण रायपुर और बिलासपुर रूट की कई महत्वपूर्ण मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा और संरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन कार्यों को पूरा करने का निर्णय लिया है, जिससे आने वाले समय में ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम हो सके।

13 सितंबर को पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें

68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर

58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर

58206 रायपुर-इतवारी पैसेंजर

68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

14 सितंबर को रद्द रहने वाली ट्रेनें

58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर

58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर

68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर

मार्ग में परिवर्तन (शॉर्ट टर्मिनेशन) होने वाली गाड़ी

68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 13 सितंबर को अपनी पूरी यात्रा के बजाय बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी और यहीं से वापस प्रारंभ होगी। यह गाड़ी गोंदिया और बिलासपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019