Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Donald Trump on Paris protests: फ्रांस में हिंसका प्रदर्शन पर ट्रम्प ने किया बड़ा खुलासा, बोले-जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस

Donald Trump on Paris protests: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने फ्रांस में जारी हिंसा के लिए राष्ट्रपति मैक्रों की इमिग्रेशन पॉलिसी को जिम्मेदार ठहराया है। फ्रांस में महंगाई और प्रदर्शन के चलते कई शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Donald Trump on Paris protests: फ्रांस में हिंसका प्रदर्शन पर ट्रम्प ने किया बड़ा खुलासा, बोले-जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस
X

पेरिस। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की इमिग्रेशन पॉलिसी पर तीखा हमला बोला है। ट्रम्प ने दावा किया कि फ्रांस की गलत नीतियों के कारण पेरिस जल्द ही एक मुस्लिम बहुसंख्यक शहर बन जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने करीब 8 साल पहले ही मैक्रों को चेतावनी दी थी कि भारी संख्या में अप्रवासियों को देश में प्रवेश देना नुकसानदायक साबित होगा।

महंगाई और प्रदर्शनों से फ्रांस में हालात बेकाबू

फ्रांस के कई शहरों में 17 अक्टूबर को महंगाई और आर्थिक तंगी के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन हिंसक झड़पों में बदल गए। उग्र भीड़ ने सरकारी इमारतों, दुकानों और ऐतिहासिक स्थलों पर तोड़फोड़ और आगजनी की। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि हिंसा को रोकने की कोशिश में करीब 1000 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।

कई शहरों में कर्फ्यू और आपातकाल की चेतावनी

बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने आपातकालीन बैठक बुलाई और पेरिस, लिली तथा नीस समेत कई प्रमुख शहरों में सोमवार शाम से कर्फ्यू लागू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने संकेत दिए हैं कि यदि स्थिति जल्द नियंत्रण में नहीं आई, तो देश में आपातकाल भी लगाया जा सकता है।

फ्रांस की Demographics

प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक, फ्रांस में करीब 46% ईसाई और लगभग 43% लोग किसी भी धर्म को नहीं मानते हैं। वहीं, देश में मुस्लिम आबादी करीब 9% है, जबकि अन्य धर्मों के लोग लगभग 1% हैं। हालांकि, फ्रांस में आधिकारिक जनगणना के दौरान धर्म से जुड़े आंकड़े नियमित रूप से दर्ज नहीं किए जाते हैं।

हालांकि, फ्रांस में हो रही इन घटनाओं के पीछे केवल इमिग्रेशन नीति ही नहीं, बल्कि बढ़ती महंगाई, जीवनयापन के बढ़ते खर्च, आर्थिक दबाव और युवाओं के बीच फैली नाराजगी भी मुख्य वजहें हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019