Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Teacher suspended : नशे की हालत में स्कूल पहुंचा शिक्षक निलंबित, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

मुंगेली के केशलीकला स्कूल के शिक्षक उमेश कुमार यादव पर आए दिन अनुपस्थित रहने का भी आरोप, जांच में शिकायत सही मिलने पर संयुक्त संचालक ने लिया सख्त एक्शन.

Teacher suspended : नशे की हालत में स्कूल पहुंचा शिक्षक निलंबित, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
X

Teacher suspended : मुंगेली। जिले के लोरमी क्षेत्र में नशे की हालत में स्कूल पहुंचने और आए दिन स्कूल से अनुपस्थित रहने की शिकायत पर एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मामला शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशलीकला का है।

जानकारी के मुताबिक, स्कूल के शिक्षक उमेश कुमार यादव के खिलाफ केशलीकला के सरपंच और ग्रामीणों ने शिकायत की थी। शिकायत में शिक्षक के आए दिन स्कूल से नदारद रहने और कथित तौर पर नशे की हालत में विद्यालय पहुंचने की बात कही गई थी।



शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त संचालक ने शिक्षक उमेश कुमार यादव के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं।

शिक्षक के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मचा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों की लापरवाही और अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019