Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Teacher Suspended : शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गए सहायक शिक्षक पर गिरी गाज, DEO ने किया निलंबित

रायपुर के अमोदी स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक तिरीत राम बांधे शराब की अवैध बिक्री के लिए ले जाते हुए 6 अन्य आरोपियों के साथ पकड़े गए थे, मामले को गंभीरता से लेते हुए DEO ने निलंबन आदेश जारी किया

Teacher Suspended : शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गए सहायक शिक्षक पर गिरी गाज, DEO ने किया निलंबित
X

Teacher Suspended : रायपुर। शराब की अवैध बिक्री से जुड़े मामले में पकड़े गए एक सहायक शिक्षक के खिलाफ शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक शाला अमोदी में पदस्थ सहायक शिक्षक तिरीत राम बांधे को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षक तिरीत राम बांधे वर्तमान में संकुल समन्वयक प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उन्हें शराब की अवैध बिक्री के लिए शराब ले जाते समय 6 अन्य आरोपियों के साथ पकड़ा गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी किया है। आदेश के बाद शिक्षक की निलंबन अवधि के दौरान विभागीय नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।





Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019