Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : मैनपाट में खेत जोतते समय पलटा ट्रैक्टर, 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

CG Accident : मैनपाट में खेत जोतते समय पलटा ट्रैक्टर, 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
X

CG Accident : सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के टिकरापारा गांव में हुआ, जहां ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुरेन्द्र तिग्गा (26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह खेत की जुताई कर रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से सुरेन्द्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इसे दुर्घटना माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019