Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sukma News : कोंटा में 308 किलो अवैध गांजा जब्त, कीमत 1.54 करोड़ रुपये से ज्यादा

सुकमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसपी मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ अभियान जारी; तस्करी नेटवर्क की जांच तेज

Sukma News : कोंटा में 308 किलो अवैध गांजा जब्त, कीमत 1.54 करोड़ रुपये से ज्यादा
X

Sukma News : सुकमा। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत कोंटा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 308 किलो अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 54 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत कोंटा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई।

यह कार्रवाई सुकमा एसपी मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन में की जा रही लगातार नशा विरोधी कार्रवाई का हिस्सा है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस अब जब्त गांजे के स्रोत और इसकी सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019